Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीजपुर के विद्यालयों में खुशी की लहर, टॉपर्स ने बढ़ाया मान

बीजपुर(सोनभद्र)। सीबीएसई बोर्ड दसवीं का परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय और संत जोसेफ स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंद की छात्राएं प्रीति और शैलजा यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया, जबकि चारू स्मिता ने 93 प्रतिशत तथा कीर्ति मिश्रा और आशीष यादव ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार सहित शिक्षकों विजय कुमार तिवारी, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी तिवारी, जय सिंह और सौरभ कुमार ने सभी छात्रों को बधाई दी।


Blog single photo


• केन्द्रीय विद्यालय और संत जोसेफ में भी शानदार प्रदर्शन

केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी रिहंद नगर में कुल 63 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी सफल रहे। श्याम सिंह 92.4 प्रतिशत के साथ प्रथम, आशुतोष दुबे 91 प्रतिशत के साथ द्वितीय और विनायक यादव 88.4 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

Blog single photo


वहीं संत जोसेफ स्कूल रिहंद नगर में अनमोल जायसवाल 91.4 प्रतिशत के साथ प्रथम, ऋषभ सिंह 91.0 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा आर्यन आनंद और अपूर्वा पाण्डेय 90.6 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे। यहां 53 में से सभी 53 विद्यार्थी सफल रहे और 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 19 विद्यार्थी रहे। विद्यालयों के प्राचार्यों ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Blog single photo

.




Top