Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• मेहनत और लगन से श्रेया ने हासिल की शानदार सफलता

बभनी(सोनभद्र)। सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में संविदाकर्मी संतोष कुमार की बेटी श्रेया ने 88.4 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। श्रेया बीजपुर स्थित डीएवी स्कूल की छात्रा है, जिसकी इस सफलता से माता सुनैना और पिता संतोष कुमार बेहद खुश नजर आए। परिवार में मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया।

• शिक्षकों और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया सफलता का श्रेय

श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है। उसके पिता संतोष कुमार ने बताया कि श्रेया हमेशा पढ़ाई के प्रति गंभीर रही और दिन-रात मेहनत करती थी। श्रेया अपने तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी है और आगे चलकर पढ़-लिखकर देश सेवा में जाने का लक्ष्य रखती है।





Top