Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• छत्तीसगढ़ प्लांट हादसे में गई जान, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

कोन(सोनभद्र)। छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में तीन मजदूरों की मौत के बाद उनके शव जब अलग-अलग एम्बुलेंस से गांव पहुंचे तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों में राजू राम (40), बृजेश (31) और पंकज (25) शामिल हैं, जो मजदूरी के लिए छत्तीसगढ़ गए थे। शवों के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

• पांडु नदी घाट पर एक साथ अंतिम संस्कार, हर आंख हुई नम

तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार कचनरवा पांडु नदी घाट पर एक साथ किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंतिम संस्कार का दृश्य इतना भावुक था कि हर किसी की आंखें नम हो गईं। बताया जा रहा है कि तीनों की मौत बॉयलर विस्फोट में हुई है। घटना के बाद गांव में गहरा शोक व्याप्त है और हर घर में मातम पसरा हुआ है।





Top