Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील व्यवहार करने का आरोप

बीजपुर(सोनभद्र)। क्षेत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग और अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एक युवक सार्वजनिक स्थानों और सोशल मीडिया पर अभद्र आचरण कर रहा है। इसी आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी नजर यार पुत्र जहीर खान निवासी ग्राम राजो जरहा को गिरफ्तार कर लिया।

• पुलिस टीम की कार्रवाई, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे, कांस्टेबल कृष्णा कुमार गुप्ता और महिला कांस्टेबल प्रियंका शामिल रहीं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरती जा रही है।





Top