Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति ने नारेबाजी कर सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

दुद्धी(सोनभद्र)। कचहरी गेट पर शनिवार दोपहर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कार्यकर्ता जुटे तथा नारेबाजी करते हुए सरकार से दुद्धी को शीघ्र जिला घोषित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान परिसर का माहौल पूरी तरह आंदोलनी रंग में दिखाई दिया।

• वर्षों पुरानी मांग पर फिर उठा सवाल, सरकार से वादा निभाने की मांग

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग कई दशकों से जारी है और इसके लिए भूख हड़ताल, पैदल यात्रा तथा कई चरणों में धरना-प्रदर्शन किए जा चुके हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चुनाव के दौरान कई नेताओं ने जिला बनाने का वादा किया था, लेकिन अब तक निर्णय नहीं हुआ। कार्यक्रम में रामलोचन तिवारी, प्रेमचन्द यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, प्रभु सिंह कुशवाहा, आनंद कुमार, रामपाल जौहरी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। चेतावनी दी गई कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।





Top