Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से गेहूं की तैयार फसल जलने का आरोप, लाखों के नुकसान की बात

घोरावल(सोनभद्र)। तहसील क्षेत्र के ऊंचका गांव में एक किसान के खेत में अचानक आग लगने से तैयार गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। बताया जा रहा है कि शाम करीब 6 बजे खेत से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग ने पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फसल का बड़ा हिस्सा जल चुका था।

• दमकल न पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी

बताया गया कि खेत राजेंद्र शरण सिंह का था, जिसे बरवां निवासी दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बटाई पर ले रखा था और कटाई की तैयारी चल रही थी। आग लगने से करीब 10 बीघा गेहूं जलने तथा लगभग 2 लाख रुपये से अधिक नुकसान होने का दावा किया गया है। पीड़ित किसान ने पुलिस और राजस्व विभाग को फोन से सूचना दी। वहीं समय पर दमकल वाहन न पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई।





Top