Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• आमने-सामने टक्कर में चार अन्य गंभीर घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच शुरू

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के नधीरा गांव में मंगलवार तड़के ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गई। हादसे में बाइक सवार धर्म (35), लोखमन (33), अजय (34) और आरके कुमार (35) निवासी डोडहर घायल हुए, जबकि ऑटो सवार चंपा देवी (30) निवासी नधीरा भी जख्मी हुईं।

• जिला अस्पताल ले जाते समय टूटी सांसें, परिवार में मचा कोहराम

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार चारों युवकों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में धर्म की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सभी युवक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे ऑटो से जोरदार भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Top