Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• भीषण लू और तेज गर्मी को देखते हुए राजकीय शिक्षक संघ ने माध्यमिक विद्यालयों का समय बदलने की मांग उठाई

यूपी। प्रदेशभर में बढ़ती गर्मी और लू के असर के बीच राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ अशोक कुमार अवाक ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ महेन्द्र देव से माध्यमिक विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव की मांग की है। संगठन ने कहा है कि बेसिक विद्यालयों की तरह माध्यमिक विद्यालयों का समय भी प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक किया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को राहत मिल सके।

• दोपहर की धूप में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

संगठन का कहना है कि अप्रैल माह से ही प्रदेश में भीषण तापमान और लू का प्रभाव शुरू हो चुका है। कुछ जिलों में जिलाधिकारियों द्वारा मौसम को देखते हुए समय बदला गया है, लेकिन अधिकांश जिलों में छात्र अब भी दोपहर की तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करने को मजबूर हैं। ऐसे में तापमान सामान्य होने तक स्कूलों का समय परिवर्तित किए जाने की मांग की गई है।





Top