Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीजपुर पुलिस की सक्रियता से खाते में वापस आई रकम, पीड़ित ने जताया आभार

बीजपुर(सोनभद्र)। साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के 25 हजार रुपये वापस कराकर बीजपुर पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। जानकारी के अनुसार एनटीपीसी कॉलोनी निवासी गुरुचरन सिंह से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन माध्यम से 25 हजार रुपये की ठगी कर ली गई थी। इसके बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही बीजपुर पुलिस की साइबर टीम हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी।

• बैंक समन्वय से वापस कराई गई रकम

पुलिस अधीक्षक के अभियान और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में थाना बीजपुर की साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर मामले की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद संबंधित बैंक शाखा से समन्वय करते हुए पीड़ित की पूरी 25 हजार रुपये की रकम उसके मूल खाते में वापस कराई गई। पैसा वापस मिलने पर पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह और बीजपुर पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।





Top