Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भड़का आक्रोश, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

घोरावल(सोनभद्र)। क्षेत्र के भैसवार गांव में महिला आरक्षण बिल संसद में पास न होने को लेकर महिलाओं में गहरा आक्रोश देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने पदयात्रा निकालकर विरोध जताया। पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष (सपा, कांग्रेस) की वजह से यह बिल पारित नहीं हो सका, जिससे आधी आबादी के अधिकारों की अनदेखी हुई है। महिलाओं ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि आने वाले समय में इसका जवाब विपक्ष को जनता जरूर देगी।

• पदयात्रा में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से बढ़ा राजनीतिक तापमान

इस पदयात्रा में विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, जिला मंत्री प्रसंन पटेल, निवर्तमान जिला मंत्री कैलाश, जिला संयोजक (आईटी) लवकुश, मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष विद्या सागर, रवि शंकर दुबे, मंडल महामंत्री दिनेश, मंडल मंत्री सरोज, चंदन, अनुराग, पंकज मौर्य, बूथ अध्यक्ष आशीष मौर्या, बलवंत मौर्य, आनंद मौर्या, रंगीला, मंजू, फुल कुमारी, मुन्नी, गीता सहित कई महिलाएं शामिल रहीं, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल राजनीतिक रूप से गर्म नजर आया।


Blog single photo

.




Top