Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• टाउन क्लब मैदान में सजा प्रदर्शनी मेला, बच्चों के लिए आकर्षण और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दुद्धी(सोनभद्र)। स्थानीय टाउन क्लब क्रिकेट (रामलीला) मैदान में आयोजित प्रदर्शनी मेले का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान मेला संचालक देवेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे। मेले में विभिन्न स्टालों पर खिलौने, कपड़े, घरेलू सामान के साथ-साथ झूले और बच्चों के मनोरंजन के कई आकर्षक साधन लगाए गए हैं, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

• पुलिस ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान

मेले में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आया। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मेले का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर दिलीप पांडे, पंकज अग्रहरि, सुमित सोनी, शाहिद, निरंजन गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।





Top