Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• अलग-अलग जगहों से 10-10 लीटर अवैध शराब बरामद, आबकारी एक्ट में कार्रवाई

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। आरोप है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नेमना व सिरसोती के कोडार जंगल में दबिश देकर दो व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा, जिनके पास से 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम विष्णु दयाल पुत्र रामचेत और ओंप्रकाश पुत्र रामाशंकर निवासी ग्राम नेमना बताया।

• जमानती धाराओं में कार्रवाई के बाद दोनों को मिली राहत

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को थाने लाकर मुकदमा संख्या 46/26 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 60 में कार्रवाई की गई। जमानती धाराएं होने के कारण दोनों को मुचलका भरवाकर जमानत पर छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षी भानु प्रताप यादव और आरक्षी निखिल उपाध्याय की टीम इस कार्रवाई में शामिल रही।





Top