Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  मिलिंद कुमार संवाददाता

• स्वास्थ्य, शिक्षा और अधिकारों पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण, ग्रामीण किशोरियों को मिली नई दिशा

घोरावल(सोनभद्र)। शिवद्वार क्षेत्र में अमरावती शिवशक्ति इंटर मीडिएट कॉलेज द्वारा 3 मई को शिवद्वार धाम में फुलरी लालता जनकल्याण समिति मरसड़ा के सहयोग से किशोरियों को जागरूक करने के उद्देश्य से फेज-3 के तहत एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रजनन, लैंगिक अधिकार समेत विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने पोषण, स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य, बाल संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जागरूकता के अभाव में महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित रह जाती हैं।

• 8 गांवों की किशोरियों ने लिया हिस्सा, आत्मनिर्भर बनने का मिला संदेश

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिवद्वार सहित आसपास के 8 गांवों की करीब 60 महिलाओं और किशोरियों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और आत्मनिर्भरता से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लालता लाल, मुर्शीद अहमद, पूनम भारती, गुलपत्ती, संगीता, आशाराम, प्रबंधक जय शंकर पांडेय सहित वालंटियर रामबृक्ष, राजेंद्र सिंह, खुशबू, सीताराम, गणेश लाल मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में किशोरियों ने इसे उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की मांग की।


Blog single photo

.




Top