Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• संदिग्ध हालत में खड़ा मिला, मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

दुद्धी(सोनभद्र)। गुमटी में हुई चोरी के मामले में दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत खजुरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सब्जी मंडी की ओर सड़क किनारे खड़े एक बाल अपचारी को पकड़ लिया गया। आरोप है कि वह चोरी के मामले में शामिल था और कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में ले लिया।

• चोरी का सामान और नकदी बरामद

पुलिस ने बाल अपचारी के कब्जे से लोहे का सब्बल, 564 रुपये नकद और बोरी में रखा नमकीन, बिस्कुट, कपड़ा धोने का पाउडर, सरसों का तेल, डीजल, मसाले, साबुन, रिन साबुन और गुटखा बरामद किया है। आरोप है कि पिछले महीने गुमटी में हुई चोरी में इसी की संलिप्तता सामने आई थी, जिस पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्यामजी यादव, सुरेंद्र यादव, मनोज सिंह और हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह यादव शामिल रहे।





Top