Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

करमा(सोनभद्र)। बिसहार गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव फांसी के फंदे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 26 वर्षीय प्रीति राजभर, उसका 4 साल का बेटा आर्यन और 8 महीने का दूधमुंहा बच्चा मृत अवस्था में पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।

मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि प्रीति का पति राजन शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था और दहेज में भैंस की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था, जिसमें समझौता कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले भी विवाद हुआ, जिसके बाद यह दर्दनाक घटना सामने आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।





Top