Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल शिक्षक ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

दुद्धी(सोनभद्र)। अमवार रोड के पास हुए सड़क हादसे में सहायक अध्यापक मोहम्मद मोमिन अहमद की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह बैंक के काम से दुद्धी आए थे, तभी आरोप है कि एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में हाथीनाला के पास उनकी मौत हो गई।

• शिक्षा विभाग में शोक, पुलिस ने शुरू की जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय पगढेवा, खोखा में तैनात थे। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में शिक्षक अस्पताल पहुंच गए और शोक व्यक्त किया, जबकि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।





Top