Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में बृहस्पतिवार देर शाम मोबाइल को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक युवक ने गोलू बैगा पुत्र देवमूरत निवासी कटौली पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गोलू के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरे युवक को भी हल्की चोट लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपनिरीक्षक द्वारा दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली गई। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।





Top