Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• डीएम चर्चित गौड़ ने दी जानकारी, उपभोक्ताओं को पहले बिजली इस्तेमाल फिर भुगतान की सुविधा

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने आरडीएसएस योजना के तहत लगे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड में बदलने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को पहले बिजली उपयोग करने और बाद में भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। प्रीपेड से पोस्टपेड में बदलाव मुख्यालय स्तर से RMS बैकएंड के माध्यम से किया जाएगा, जिसके लिए उपभोक्ताओं को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। मई-2026 की डिजिटल बिलिंग का बिल जून में पोस्टपेड पद्धति से जारी किया जाएगा।

• उपभोक्ताओं को किस्त और बिल भुगतान में भी मिलेगी राहत

विभाग के अनुसार बिजली बिल अब सीधे एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल पर भेजे जाएंगे तथा हर महीने की 10 तारीख तक बिल उपलब्ध कराया जाएगा। नेटवर्क समस्या होने पर कर्मचारी घर पहुंचकर मैनुअल रीडिंग लेंगे। नए बिजली कनेक्शन अब केवल स्मार्ट पोस्टपेड मोड में जारी किए जाएंगे। घरेलू उपभोक्ता 30 अप्रैल 2026 तक के पुराने बकाये को 10 आसान किस्तों में जमा कर सकेंगे। साथ ही पहले जमा सिक्योरिटी राशि को अगले चार महीनों के बिल में समायोजित किया जाएगा। बिल भुगतान के लिए 15 दिन का समय मिलेगा और शिकायतों के समाधान हेतु विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे।





Top