Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• बरौधी गांव में देर रात दर्दनाक हादसा, साइकिल सवार युवक की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार

घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बरौधी गांव में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक हरि कीर्तन कार्यक्रम से अपने घर लौट रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

• अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





Top