Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• घोरावल और रॉबर्ट्सगंज मंडी के कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

घोरावल(सोनभद्र)। विशेष सचिव ने घोरावल क्षेत्र के साधन सहकारी समिति बकौली, सिरसाई, घोरावल मंडी, पिपरवार स्थित गेहूं क्रय केंद्रों समेत रॉबर्ट्सगंज मंडी में संचालित केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेहूं की तौल प्रक्रिया का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। अधिकारियों से किसानों को मिलने वाली सुविधाओं और खरीद प्रक्रिया की भी जानकारी ली गई।

• सभी 70 केंद्रों पर बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने जिले में संचालित सभी 70 गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरे की उपलब्धता को लेकर जानकारी ली। इस दौरान डिप्टी आरएमओ अमित कुमार चौधरी को निर्देशित किया गया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध कराए जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रहे।





Top