Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर हादसे के बाद टैंकर चालक फरार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे दरनखांड़ मोड़ के पास तेज रफ्तार टैंकर ने पीआरबी जवानों और एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में पीआरबी के जवान नीरज कुमार, भीम सिंह और युवक सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नीरज कुमार और सौरभ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

• ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा टैंकर

जानकारी के अनुसार पीआरबी जवान सूचना पर दरनखांड़ जा रहे थे और मोड़ के पास रुककर पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान रेणुकूट की ओर से आ रहे टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने टैंकर का पीछा किया और धनवार बैरियर के पास पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि टैंकर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय भी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजवाया।





Top