Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी, राबर्ट्सगंज में जोरदार प्रदर्शन

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर ब्राह्मण समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए राजकुमार भाटी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने पहले पुतले को चप्पलों से पीटा और फिर आग के हवाले कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

• वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विरोध, गिरफ्तारी की उठी मांग

राबर्ट्सगंज में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने कहा कि समाज अपने सम्मान से समझौता नहीं करेगा। दरअसल 5 मई को दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान राजकुमार भाटी द्वारा की गई कथित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद विभिन्न जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। इसी क्रम में सोनभद्र में भी ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। Byte- प्रवेश पाठक, सूरज चौबे





Top