Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• देर रात घर पहुंचकर पति के शराब के नशे में दुकान पर पड़े होने की बात कहकर महिला को साथ ले जाने का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि 14 मई की रात करीब 11 बजे नंद लाल यादव पुत्र रामप्यारी यादव बाइक से महिला के घर पहुंचा और उसके पति के शराब पीकर दुकान पर पड़े होने की बात कही। महिला अपनी सास के साथ उसके साथ चली गई। दुकान पर पति नहीं मिलने के बाद आरोपी महिला को पति की तलाश के बहाने जंगल की ओर ले गया, जहां दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।

• जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान विरोध करने पर आरोपी ने चाकू घोंपकर हत्या करने की धमकी दी और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना निरीक्षक शिवकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।





Top