Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• ऑटो से उतरने के बाद सड़क पार करते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान मौत

बभनी(सोनभद्र)। बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर महावीर ढाबा के पास गुरुवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। बताया गया कि करमहल टोला असनाडांड निवासी फूलमती पत्नी देवशाय बभनी कस्बे से सब्जी लेकर ऑटो से घर लौट रही थीं। घर के पास ऑटो से उतरने के बाद जैसे ही वह सड़क पार करने लगीं, तभी बभनी से आसनडीह की ओर जा रही तेज रफ्तार पीकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लग गई।

• हादसे के बाद परिजनों में मचा चीख-पुकार

घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर मक्खन लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे के बाद भाग रही पीकअप को पकड़ लिया गया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top