Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• एनटीपीसी रिहंद में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को रुबिक्स क्यूब वितरित कर बढ़ाया उत्साह

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद के ईडीसी सभागार में बालिका सशक्तीकरण अभियान-2026 बैच की छात्राओं के लिए प्रेरणादायी कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुद्धी क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय शामिल हुए। बालिकाओं ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान परियोजना प्रमुख संजय असाटी तथा मानव संसाधन विभागाध्यक्ष राजेश बोयपाई भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस सेवाओं में कैरियर के अवसर, अनुशासन, ईमानदारी और आत्मविश्वास के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया।

• आत्मनिर्भर बनने और सतर्क रहने का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन और महत्वपूर्ण संपर्क नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही आत्मरक्षा के उपाय, आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने और समय पर सहायता प्राप्त करने के तरीकों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। छात्राओं के मानसिक विकास और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रुबिक्स क्यूब वितरित किए गए। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। परियोजना प्रमुख एवं एचओएचआर ने कहा कि ऐसे प्रेरणादायी और संवादात्मक कार्यक्रम बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Blog single photo

.




Top