Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीजपुर क्षेत्र की मस्जिदों में अदा की गई नमाज, मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर, परियोजना परिसर, राजो और खमहरिया गांव स्थित मस्जिदों में गुरुवार सुबह मुस्लिम धर्मगुरुओं की मौजूदगी में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। अंजुमन रजाये मुस्तफा कमेटी बीजपुर और राजो अंजुमन कमेटी खमहरिया के तत्वावधान में सुबह लगभग 8 बजे तक नमाज का सिलसिला चला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।

• सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। एसओ राजेश कुमार सिंह दलबल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे, वहीं सभी मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। इस दौरान नेसार अहमद, इजाजत शेख, मुजम्मिल, उस्मान, कलाम, लतीफ, मजीब, अरसद, मंसूर, जफर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





Top