Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• घरेलू विवाद के दौरान कपड़े से गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप, वारदात के बाद आरोपी फरार

शक्तिनगर(सोनभद्र)। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि नशे की हालत में घर पहुंचे पति ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी का कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है।

• प्रेम विवाह के 25 साल बाद दर्दनाक वारदात से दहला इलाका

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने करीब 25 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पति नशे की हालत में घर पहुंचा था, जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पति ने कपड़े से गला दबाकर पत्नी की जान ले ली। घटना की जानकारी फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल शक्तिनगर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।





Top