Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• महिला की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में आरोपी को नकटुवा चौराहे के पास से दबोचा गया

रायपुर(सोनभद्र)। थाना रायपुर क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर थाना रायपुर में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

• नकटुवा चौराहे के पास हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस ने 30 मई की सुबह करीब 07:05 बजे नकटुवा चौराहे के पास से आरोपी रतनलाल पुत्र रामाकान्त, निवासी गोटीबांध, थाना रायपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शमशेर यादव, आरक्षी अखिलेश कुमार, सचिन सिंह और सौरभ कुमार शामिल रहे।





Top