Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• घोरावल क्षेत्र के कनैटी गांव के निवासी हैं डॉ. आलोक त्रिपाठी, सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल

घोरावल(सोनभद्र)। जनपद के घोरावल तहसील अंतर्गत कनैटी गांव निवासी डॉ. आलोक त्रिपाठी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर NEET SS (सुपर स्पेशियलिटी) परीक्षा में ऑल इंडिया 8वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। डॉ. आलोक, संजीव कुमार त्रिपाठी के पुत्र हैं और वर्तमान में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के रूप में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

• युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

डॉ. आलोक त्रिपाठी की सफलता को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बीच गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे सोनभद्र का सम्मान बढ़ाया है।





Top