Breaking News
सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• रात में घर से निकले व्यक्ति का शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

चोपन(सोनभद्र)। ग्राम पंचायत पनारी के टोला बगबईसा के पास सलाईबनवा और गुरमुरा रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दूधनाथ यादव (45) पुत्र रामदास यादव निवासी बगबईसा, पनारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

• ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका

सूचना पर पहुंचे चोपन थाना के एसआई विनोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार दूधनाथ यादव रात में शौच के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद उनका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। शव पर पैर और सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Top