यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता
सोनभद्र। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने छह पुलिस अधिकारियों की नवीन तैनाती की है। इसमें एक निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक और एक महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। प्रणय प्रसून श्रीवास्तव को अनपरा से ओबरा का प्रभारी निरीक्षक, राजेश जी चौबे को पिपरी से अनपरा का थानाध्यक्ष, जितेन्द्र सरोज को रेनुकूट चौकी प्रभारी से म्योरपुर का थानाध्यक्ष और अजय कुमार श्रीवास्तव को बीना चौकी प्रभारी से पिपरी का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
• थानों और चौकियों की जिम्मेदारियों में हुआ बदलाव
वहीं संतोष कुमार सिंह को म्योरपुर थानाध्यक्ष पद से हटाकर डाला चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। महिला उपनिरीक्षक रीता यादव को थाना पिपरी से स्थानांतरित कर महिला थाना रॉबर्ट्सगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार नवीन तैनातियों का उद्देश्य जनपद में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाते हुए शांति और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना है।