Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• शादी के एक वर्ष बाद ही घर में मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घोरावल(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम जाँघर में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गुंजन यादव (22) पत्नी इंद्रजीत यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि गुंजन यादव की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी।

• परिजनों की आशंका के आधार पर पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस के अनुसार यूपी-112 के माध्यम से घटना की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं मृतका के परिजनों ने कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त किया है, जिसके आधार पर पुलिस पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।





Top