Breaking News
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..     |     पुलिया के नीचे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, दुर्गंध ने खोला रहस्य     |     शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीजपुर पुलिस की कार्रवाई में दो अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए आरोपी, आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

बीजपुर(सोनभद्र)। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने श्री राम पुत्र ननई निवासी राय कॉलोनी को डोडहर से बीजपुर जाने वाले मार्ग पर 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ पकड़ा। वहीं दूसरी कार्रवाई में सिरसोती बाईपास के पास रामचंद्र पुत्र ज्ञान चंद्र निवासी सिरसोती के कब्जे से एक प्लास्टिक जरकिन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

• आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल भानु प्रताप यादव शामिल रहे, जबकि दूसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप यादव, महिला कांस्टेबल निहारिका पाण्डेय और प्रियंका शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।





Top