Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बभनी पुलिस ने चिह्नित मनचलों और दुराचारियों की कराई परेड, दोबारा हरकत पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बभनी(सोनभद्र)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत बभनी पुलिस ने चिह्नित दुराचारियों और मनचलों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की। थाना परिसर में बुलाकर इन व्यक्तियों की परेड कराई गई और उनके विस्तृत विवरण का सत्यापन किया गया। पुलिस ने सभी के फोटो और आवश्यक जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष 'यक्ष' (YAKSH) ऐप पर अपलोड कर उनका डिजिटल डेटाबेस तैयार किया। इसके बाद इनकी गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

• दोबारा हरकत पर गैंगस्टर तक की कार्रवाई की चेतावनी

कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी ने संबंधित व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति अभद्रता, छेड़छाड़ या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट समेत कठोर कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। बभनी पुलिस की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा है और इसे महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।





Top