Breaking News
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..     |     पुलिया के नीचे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, दुर्गंध ने खोला रहस्य     |     शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• झूलते विद्युत तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

कोन(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के पड़रछ गांव के टोला पिपरहवा में झूल रहे 11 हजार वोल्ट के हाईवोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आने से हुई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के जेई और एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई मृतक संदीप यादव के पिता रामाशंकर यादव की तहरीर के आधार पर की गई है। तहरीर में बताया गया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र मंगलवार दोपहर घर से लगभग 300 मीटर दूर मवेशियों को पानी पिलाने गया था। इसी दौरान वह रास्ते में झूल रहे हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

• पूर्व में शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, पुलिस ने शुरू की जांच

मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि संबंधित विद्युत तार काफी समय से जर्जर और झूलती अवस्था में था, जिसकी शिकायत पूर्व में बिजली विभाग के जेई और एसडीओ से की गई थी। इतना ही नहीं, बीते 6 जून को तहसील दिवस में भी तार को ठीक कराने की मांग उठाई गई थी, जिस पर उपजिलाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। परिजनों ने किशोर की मौत के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जेई एवं एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top