Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• चार दिन पहले दर्शन के लिए निकले थे, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

चोपन(सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में करीब 100 फीट गहरी खाई से नवविवाहित दंपति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने खाई से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान सलखन निवासी चंदा उर्फ इंद्रावती (पत्नी राहुल) तथा रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी निवासी राहुल के रूप में हुई। बताया गया कि दोनों की शादी इसी वर्ष 6 मई को हुई थी और चार दिन पहले दर्शन के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

• घटनास्थल से बाइक बरामद, पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई

पुलिस को घटनास्थल से दंपति की बाइक भी बरामद हुई है। कई दिन बीत जाने के कारण दोनों शव सड़-गल चुके थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला सड़क हादसे का है, आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है।





Top