Breaking News
सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, परिवार में मचा कोहराम

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के आसनडीह गांव के करचाटोला में रविवार दोपहर मोबाइल चार्ज लगाते समय करंट की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राम प्रकाश (23) पुत्र बबई अपने घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए स्विच बोर्ड में प्लग लगा रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें गंभीर हालत में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

• पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू

घटना की सूचना मृतक के पिता बबई ने बभनी थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।





Top