Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर जरूरतमंद बच्चों को कॉपी-किताबें और मिष्ठान वितरित

विण्ढमगंज(सोनभद्र)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर विण्ढमगंज नगर इकाई द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत धरतीडोलवा सेवा बस्ती में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों के बीच कॉपी, किताबें, लेखन सामग्री तथा मिष्ठान का वितरण कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

• शिक्षा के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान नगर इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सबसे मजबूत आधार है। इस अवसर पर सोनभद्र विभाग संयोजक अमन जयसवाल, नगर मंत्री दिलीप मौर्य, नीरज कुमार, प्रियांशु कुमार, शिवमिलन सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





Top