Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

सोनभद्र। बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बुधवार को डायट सोनभद्र परिसर में स्कूल चलो अभियान (फेज-2) का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ के प्रतिनिधि संजीव कुमार त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सदर ब्लॉक प्रमुख अजित रावत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडे, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली डायट परिसर से उरमौरा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः डायट पहुंचकर संपन्न हुई।


Blog single photo


कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सरकार की छात्र एवं शिक्षक हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें, ड्रेस, जूते-मोजे, बैग सहित डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने शत-प्रतिशत नामांकन, विद्यालय कायाकल्प और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता ऋचा ओझा ने किया, जबकि अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडे ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Blog single photo

.




Top