Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• प्रयागराज आश्रम में वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ समारोह, दुद्धी सहित पूरे सोनभद्र में खुशी की लहर

दुद्धी(सोनभद्र)। प्रयागराज स्थित सनातनी किन्नर अखाड़ा आश्रम में आयोजित धार्मिक समारोह में श्री श्री 1008 श्री किरण नंद जी का वैदिक विधि-विधान के साथ पट्टाभिषेक किया गया। समारोह में आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री कौशल्यानंद गिरी उर्फ टीना मां ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के बीच पट्टाभिषेक संपन्न कराया तथा उन्हें आधिकारिक नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान साधु-संतों, बटुकों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया तथा हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा आश्रम परिसर गुंजायमान हो उठा।


• धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता के प्रचार-प्रसार की निभाएंगे जिम्मेदारी

श्री श्री 1008 श्री किरण नंद जी, जो वर्तमान में विश्व हिंदू महासंघ (काशी एवं प्रयागराज प्रमंडल) में क्षेत्रीय अध्यक्ष/महामंडलेश्वर के रूप में भी धर्म एवं समाज सेवा से जुड़े हैं, अब सनातनी किन्नर अखाड़ा की ओर से मिले नए दायित्व का निर्वहन करेंगे। उनके पट्टाभिषेक पर दुद्धी सहित पूरे सोनभद्र के धर्मप्रेमियों और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सनातन धर्म, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक समरसता को नई मजबूती मिलेगी।


Blog single photo

.




Top