Breaking News
सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• दुवराघाटी के घने जंगल में मिला शव, पहचान न होने से बढ़ा रहस्य

चोपन(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत दुवराघाटी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब जंगल के बीच पहाड़ी पर एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। डम-डम दुवराघाटी गुफा सलाईबनवा के सामने तीन पुलिया के पास पड़ी लाश को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है।

• पहचान और मौत के कारण पर सस्पेंस, पुलिस जांच में जुटी

प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मृतका की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है। साथ ही फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए इस रहस्यमय मामले की गहन जांच में जुटी हुई





Top