SVG इण्डिया न्यूज रूम
पन्नूगंज(सोनभद्र)। गुमशुदा हुए एक बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के प्रयास से सकुशल उसके परिवार से मिला दिया गया। 10 अप्रैल की रात करीब 8 बजे ग्राम पथरहा से बच्चे को पन्नूगंज पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से सुरक्षित संरक्षण में लिया गया था। इसके बाद टीम ने बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की और स्थानीय लोगों व ग्रामीणों से लगातार जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पता चला कि बच्चा ग्राम अरौली का रहने वाला है।
• टीम की सक्रियता से परिवार तक पहुंचा बच्चा, मौके पर भावुक हुआ माहौल
परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह ने ग्राम प्रधान से संपर्क कर बच्चे के परिजनों को मौके पर बुलाया, जहां बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान टीम के अमन सोनकर, रविन्द्र सिंह और सीमा शर्मा भी मौजूद रहे। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एक 24 घंटे संचालित निशुल्क आपातकालीन सेवा है, जो संकट में फंसे बच्चों को तत्काल सहायता प्रदान करने का कार्य करती है।