Breaking News
सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• पत्थर से टकराने के बाद किसी तरह घर पहुंचे घायल, अस्पताल में इलाज जारी

दुद्धी(सोनभद्र)। जपला गांव में शनिवार शाम बकरी चराने गए 40 वर्षीय गंभीरा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वह घर से करीब सात किलोमीटर दूर जंगल में बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान बकरियों को संभालते समय पत्थर से चोट लगने पर वह बुरी तरह जख्मी हो गए। गंभीर चोट के बावजूद वह किसी तरह घर पहुंचे, जहां उन्हें खून से लथपथ हालत में देख परिजन घबरा गए।

• सूचना मिलते ही पहुंची एंबुलेंस, अस्पताल में उपचार जारी

घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस 102 के ईएमटी पंकज कुमार और विजयलाल मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार गंभीरा यादव के सिर पर गंभीर चोट आई है और उनका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।





Top