Breaking News
सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• 25 अप्रैल तक राहत के आसार कम, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग की ओर से राज्य के 32 जिलों में गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अगले कुछ दिनों तक तापमान ऊंचा रहने और तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

• पूर्वांचल से तराई तक अलर्ट, हालात गंभीर

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में लू का असर तेज रहने का अनुमान है। 25 अप्रैल तक राहत की उम्मीद कम बताई गई है।





Top