Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

साइबर ठगी का शिकार बना युवक, पुलिस की तेज कार्रवाई से पूरी रकम वापस

दुद्धी(सोनभद्र)। अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ₹35,348 की साइबर ठगी किए जाने का आरोप सामने आया, जिससे पीड़ित अलाउदीन निवासी कस्बा दुद्धी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित ने मामले की शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निर्देशन में साइबर अपराध के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

• त्वरित कार्रवाई से खाते में लौटी पूरी रकम

थाना दुद्धी की साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साक्ष्य जुटाए और संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी की गई रकम को होल्ड कराया। इसके बाद न्यायालय से आदेश प्राप्त कर पूरी ₹35,348 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताते हुए सराहना की।





Top