Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध हत्या से सनसनी, परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

जुगैल(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के कुडारी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय आदिवासी युवक बल्लू का शव सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार, बल्लू मजदूरी कर शाम को घर लौटा था, तभी रात करीब 8 बजे उसका एक दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। देर रात गांव के पास ही सड़क किनारे उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

• धारदार हथियार से हत्या का आरोप, आरोपी फरार—जांच में जुटी पुलिस

परिजनों का आरोप है कि बल्लू की हत्या धारदार हथियार से की गई और बाद में शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है, जबकि हत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।





Top