Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• 11 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ होगी प्रतिमा स्थापना

बभनी(सोनभद्र)। विकास खंड बभनी के असनहर स्थित श्री हरि शंकर मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। गुरुवार शाम हुई बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया और पूजा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। 11 अक्टूबर को कलश यात्रा, कलश स्थापना और मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की जाएगी। पूजा के दौरान पर्दे पर रामायण का प्रदर्शन होगा, जबकि प्रतिमा विसर्जन के दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


• समिति में पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

• प्रबंधक: रामलल्लू दुबे, भोला कश्यप।

• अध्यक्ष: सतीश पांडेय।

• उपाध्यक्ष: प्रहलाद बियार।

• सचिव: अभय पांडेय, राजू देव पांडेय।

• कोषाध्यक्ष: परमेन्दर कश्यप।

• उप कोषाध्यक्ष: विजय बियार।

• व्यवस्थापक: संतोष बियार, सच्चितानंद कश्यप, छोटू बियार, लालचंद, अभिषेक कश्यप। बैठक में अंगद कश्यप, राजकुमार, राजाराम प्रजापति, अक्षय प्रजापति, दीपक कश्यप, सुनील कश्यप, प्रदीप कश्यप, प्रकाश दुबे, आदित्य पांडेय, तिलक बियार, दयाराम बियार, मोती चंद्र पांडेय और ओम पांडेय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।





Top