Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• न्यायालय के वारंट पर विंढमगंज पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विंढमगंज(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने वर्ष 2005 के मुकदमे में वांछित चल रहे एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पतरिहा निवासी बलवंत पुत्र स्व. राम किशोर उर्फ रामू (46 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।

• आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में किया पेश

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव एवं कांस्टेबल प्रियांशु तिवारी की प्रमुख भूमिका रही।





Top