Breaking News
नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• डीएम चर्चित गौड़ के निर्देशन में 63 में से 59 सूचकांकों पर मिला ए ग्रेड

सोनभद्र। जून माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में विकास कार्यों के आधार पर सोनभद्र ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के नेतृत्व में जनपद ने निर्धारित 63 सूचकांकों में से 59 पर ए ग्रेड हासिल किया है। विकास कार्यों के मूल्यांकन में जिले ने 630 में से 610 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी विभागों के बेहतर समन्वय, नियमित अनुश्रवण और जनहित के प्रति समर्पित कार्यशैली को दिया।

• डीएम ने अधिकारियों को दी बधाई, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर दिया जोर

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास, टीम भावना और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप किए गए कार्यों का परिणाम है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनशिकायतों एवं विभागीय मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। साथ ही सभी विभाग नियमित मॉनिटरिंग कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें, ताकि जनपद भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रख सके।





Top