Breaking News
नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• खेत की मेढ़ को लेकर विवाद में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के रंदह गांव में खेत की मेढ़ और जमीन के विवाद ने रविवार रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि 70 वर्षीय लक्ष्मन पुत्र रुपचंद पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजनों ने रामजनम, रामशकल, हरि, फूलमतिया, शांति और संगीता पर हमले का आरोप लगाया है। हमले में लक्ष्मन के शरीर पर कई चोटें आईं, जबकि सिर पर कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

• घायल को सीएचसी में कराया गया भर्ती, तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल की तहरीर और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।





Top